अम्बिकापुर

एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आवेदन 20 मार्च तक  

अम्बिकापुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अम्बिकापुर ने बताया है कि राज्य स्रतीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जिला स्तरीय चयन परीक्षा हेतु परीक्षार्थी ऑनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाईट WWW.eklavya.cg.nic.in पर 20 मार्च 2023 को रात्रि 12 बजे तक कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल 2023 को रविवार को प्रातः 10 बजे से किया गया है।
चयन परीक्षा हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मार्च से 1 अप्रैल 2023 को 10 से 13 वर्ष के मध्य हों। दिव्यांग विद्यार्थियों के आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट रहेगी। प्रवेश के समय 5वीं कक्षा उत्तीर्ण, छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग का मूल निवासी हो एवं विद्यार्थी को किसी अन्य विद्यालय से निष्काषित न किया गया हो। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु एकलब्य आवासी विद्यालय अम्बिकापुर एवं कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास अम्बिकापुर तथा समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button