राज्य

विशाखापट्टनम होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने की घोषणा

विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को विशाखापत्तनम को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के रूप में घोषित किया। रेड्डी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की।

राज्यपाल और पूरी विधायिका यहीं से चलेगी

सीएम रेड्डी ने कहा कि विशाखापत्तनम जिसे वाइजैक के नाम से भी जाना जाता है। राज्यपाल के निवास के रूप में भी काम करेगा। उन्होंने कहा कि अब अमरावती से विधायिका संचालित होगी।

दरअसल, 2014 में तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग किए जाते वक्त हैदराबाद को 10 साल के लिए दोनों राज्यों की साझा राजाधानी घोषित किया गया था। यह समयावधि पूरी होने के बाद में हैदराबाद को तेलंगाना को सौंपे जाने का निर्णय हुआ। ऐसे में आंध्र प्रदेश को 2024 से पहले ही राजधानी का एलान करना था। बता दें कि इससे पहले 23 अप्रैल 2015 को चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा सरकार ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की अगली राजधानी घोषित करने की बात कही थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button