सचिव पर मनमानी करने और उप सरपंच, पंचों को अपमानित करने का आरोप, जनपद पंचायत के सीईओ को सौंपा ज्ञापन।

नंदू यादव । कमलपुर के उप सरपंच एवं पंचों ने सचिव पर मनमाने ढंग से अनियमितता पूर्वक कार्य करने का आरोप लगाया है जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग किया गया है.
पंचायत सचिव मंशुर आलम के द्वारा 26 जनवरी 2023 को उप सरपंच पंचों एवं जनप्रतिनिधियों का अपमान किया गया पंचायत बैठक सूचना पंजी के माध्यम से उप सरपंच एवं पंचों को सूचना नहीं दिया गया और ना ही इस कार्यक्रम को लेकर कोई बैठक किया गया.
आरोप लगाया कि सचिव के द्वारा लॉकडाउन का बहाना बनाते हुए पिछले 18-20 महिने से पंचायत का बैठक नहीं किया गया है तथा उप सरपंच और पंच गण का कोई हस्ताक्षर नहीं है.
ग्राम कमलपुर में नाली निर्माण में एस्टिमेट के अनुसार रिंग की दूरी 6 इंच होना चाहिए लेकिन 10-12 फीट पर रिंग डालकर नाली निर्माण कर दिया जिसमें उप सरपंच द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने पर अपशब्द कहकर बोले जो करना है कर लो हम समझ लेंगे.





