भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में शामिल पायलट गाड़ी के पलटने से प्रधान आरक्षक की मौत, 3 पुलिसकर्मी घायल , प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने अंबिकापुर आ रहे थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष , उदयपुर नर्सरी के समीप हुआ हादसा.

उदयपुर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के काफिले में शामिल पायलट गाड़ी के पलटने से एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर से अंबिकापुर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे थे इस दौरान उदयपुर नर्सरी के समय यह हादसा हो गया पालक महान के पलटने से वाहन में सवार प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद उम्र 55 वर्ष की मृत्यु हो गई एवं अन्य तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में
1.- रामदेव उम्र 44 साल को कंधे में चोट लगी है
2.- प्रदीप उम्र 29 साल को हाथ पैर कमर में चोट
3.- अनिल पैकरा 32 साल को सीना गला और कमर में चोट आई है.

घायलों को 108 की टीम ई एम टी कृष्णा श्रीवास की टीम उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लेकर हुई रवाना ।
हॉस्पिटल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एस डी ओ पी अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे मौके पर मौजूद है






