बलरामपुर

अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्याम देव रवि के नेतृत्व में मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, SDM और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

नंदू यादव । बलरामपुर जिले के अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्याम देव रवि के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, SDM और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखी.

मात्र 23 सौ रुपए ही मानदेय मिलता है इसमें इनके परिवार का गुजारा करना भी बहुत मुश्किल हो गया है शासन से मांग कर रहे हैं कि इनके मानदेय में वृद्धि किया जाए साथ ही अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए संघ के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जिला शिक्षा अधिकारी, SDM और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है.

अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्याम देव रवि का कहना है कि अगर शासन प्रशासन के द्वारा उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे चलकर आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button