बलरामपुर

2 वर्षों के अंतराल के बाद होगा तातापानी महोत्सव.. 2 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना.. सरगुजा आईजी बलरामपुर कलेक्टर एवं एसपी ने लिया आयोजन स्थल का जायजा

नंदू यादव । बलरामपुर जिले के तातापानी महोत्सव में उमड़ने वाली जनसैलाब के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आज सरगुजा संभाग के आईजी राम गोपाल गर्ग बलरामपुर जिले के तातापानी पहुंचे इस दौरान बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग ने तातापानी मेला स्थल पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के तातापानी महोत्सव में शामिल होने वाले हैं साथ ही छत्तीसगढ़ के कुछ केबिनेट मंत्री भी महोत्सव में शामिल होने के लिए तातापानी आएंगे जिसके कारण सरगुजा आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लिया और निर्देश दिए.

तातापानी मेले में होंगे कंट्रोल रूम और पुलिस सहायता केंद्र

आपको बता दें की तातापानी महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य झारखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना होता है. बलरामपुर पुलिस द्वारा पूरे तातापानी मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की जा रही है, मेले में पुलिस द्वारा एक स्थाई कंट्रोल रूम एवम् 02 पुलिस सहायता केंद्र खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं.

तातापानी में 2 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

मकर संक्रांति पर्व के दौरान तातापानी महोत्सव की अद्भुत छटा देखने को मिलती है. तातापानी महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो जाता है. तीन दिनों तक तातापानी मेले की धूम देखने को मिलती है. इस वर्ष 2023 में आयोजित हो रहे तातापानी महोत्सव में करीब 2 लाख की संख्या में श्रद्धालुओं के आने संभावना है.

दो वर्षों के बाद हो रहा महोत्सव का भव्य आयोजन

दरअसल तातापानी महोत्सव 2023 दो वर्षो के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है. दो वर्षों तक लगातार वैश्विक महामारी कोरोना के चलते तातापानी महोत्सव का आयोजन नही किया गया था. वही इस वर्ष तातापानी महोत्सव 2023 की तैयारियां जिला प्रशासन के द्वारा वृहद पैमाने पर की जा रही है. इसके साथ ही तातापानी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति देने मेहमान कलाकर भी तातापानी में आमंत्रित किये गये है, इसके अलावा जिले के विकास पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से प्रदर्शनी लगायी जा रही है बता दें कि बलरामपुर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित तातापानी प्राकृतिक रूप से निकलते गरम पानी के लिए प्रदेशभर में प्रसिद्ध है. यहां के कुण्डों व झरनों में धरातल से बारह माह गरम पानी प्रवाह करता रहता है, ऐसी मान्यता है कि यहां गरम पानी से स्नान करने से चर्म रोग खत्म हो जाते हैं.

एडवेंचर्स गेम्स का होगा आयोजन

जानकारी के मुताबिक इस वर्ष तातापानी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही है मेले में विभिन्न तरह के एडवेंचर्स गेम्स का आयोजन किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button