अम्बिकापुर

अडाणी फाउंडेशन के “पहुनाई कर नेवता” कार्यक्रम में आकर प्रभावित हुए अतिथि अडाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में महिला उद्यमी बहुउद्देशीय सहकारी समिति (मर्यादित) एवं ग्राम उद्यमी के द्वारा किए गए कार्यो को बताया शानदार

अंबिकापुर
अडाणी कोल माइंस परियोजना व अडाणी फाउंडेशन के द्वारा आयोजित “पहुनाई कर नेवता” कार्यक्रम के तहत गुरु घासी दास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर की टीम सहित सरगुजा के समाजसेवी व साहित्यकारों के दल ने कल क्षेत्र प्रवास कर परसा,सालही सहित अन्य ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण व अवलोकन किया। ग्राम गुमगा में महिला उद्यमी बहुउद्देशीय सहकारी समिति (मर्यादित) द्वारा चलाए जा रहे सेनेटरी पैड प्रोडक्सन यूनिट के निरीक्षण से शुरू हुआ कार्यक्रम उद्यमिता संसाधन केंद्र परसा, वर्षा जल संचय तालाब, गोकुल धाम डेयरी, केंचुआ खाद उत्पादन केंद्र, मसाला उत्पादन केंद्र, नौनिहाल शिक्षण आश्रय केंद्र, पौधशाला वानिकी एवं वृक्षारोपण केंद्र, नीम ग्राम औषधालय, अडानी ट्रेनिंग सेंटर तथा अडाणी विद्या मंदिर के निरीक्षण व अवलोकन पाश्चात् अतिथियों के सम्मान कार्यक्रम के साथ समाप्त हुआ। इस दौरान महिला उद्यमी बहुउद्देशीय सहकारी समिति (मर्यादित) की महिलाओं ने अतिथियों को अपनी संस्था के कार्यो के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 250 महिलाओं का समूह अलग अलग उपक्रमों में लगे हुए हैं। पिछले सत्र में उनकी संस्था ने डेढ़ करोड़ का सालाना टर्नओवर दिया है जिसमें संस्था की प्रत्येक महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचा है। इस वर्ष और ज्यादा प्रॉफिट होने की उम्मीद है।

सभी अतिथियों ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को शानदार बताते हुए उन्हें दूसरों के लिए अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि गुरु घासी दास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के वानिकी विभाग के डीन डॉ सिंह ने अडानी कोल माइंस व अडानी फाउंडेशन के कार्यो की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों को पहुना के रूप में बुलाकर अपने कार्यो को दिखाने का साहस करना ही अपने आप में अनोखा प्रयास है जो मैंने और कहीं नहीं देखा। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जन सरोकार आपके क्षेत्र में फलीभूत होता दिख रहा है मैं आपके अच्छे कार्यो की रिपोर्ट मंत्रालय को जरूर भेजूंगा। इस अवसर पर सरगुजा के वरिष्ट साहित्यकार विनोद हर्ष ने नव वर्ष की शुभकामनाएं अपनी कविता के माध्यम से देते हुए अपनी इस अवलोकन यात्रा को एतिहासिक बताया। इस अवसर पर वरिष्ट साहित्यकार एसपी जायसवाल ने एक सरगुजिहा रचना प्रस्तुत कर अडानी कंपनी को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कवि कृष्ण कांत पाठक ने एक सुंदर गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर युवा साहित्यकार प्रकाश कश्यप ने प्रकृति पर अपनी शानदार रचना प्रस्तुत की।

इस अवसर पर एनजीओ फील्ड से समाज सेवी सुनिधि शुक्ला ने इस क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन को अभूतपूर्व बताते हुए यहाँ और विजिट कराने की सलाह दी। इस अवसर पर समाज सेवी रिटायर्ड टीचर कृष्ण कुमार गुप्ता ने यहाँ के विकास कार्यो को अद्भुत बताया तथा यहाँ बार बार आने की इच्छा जतायी। इस अवसर पर अडानी कोल माइंस परियोजना के क्लस्टर हेड मनोज साही ने सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यो को और गति देने की बात कही साथ ही अतिथियों द्वारा दिए गए महत्त्वपूर्ण सुझावों पर शीघ्र अमल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अडानी सी एस आर हेड राजेश रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि “पहुनाई कर नेवता” कार्यक्रम के माध्यम से हम अडाणी कोल माइंस व अडानी फाउंडेशन के जन विकास व जन सरोकार से जुड़े कार्यो को लोगों को आमंत्रित कर दिखाना चाहते हैं। आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा। कार्यक्रम का गरिमामय संचालन कवि संतोष सरल ने किया तथा आभार प्रदर्शन अडानी विद्या मंदिर के प्राचार्य डॉ दिलीप पांडे ने किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर एस सी तिवारी, हार्टीकल्चर हेड राजकुमार पांडे, समाज सेवी अरुण अग्रवाल, संतोष श्रीवास्तव, बसंत प्रसाद गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, शुभम भादौरिया, साक्षी सिंह, पूजा सिंह, सिमरन तथा सौरभ सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button