जानलेवा हमला एवं मारपीट करने वाले आरोपी को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नंदू यादव । रामचंद्रपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरौल में रामदेव और छोटा भाई श्यामदेव माता पिता और अपने परिवार के साथ रहते हैं दिनांक 22.11.2022 को छोटा भाई श्याम देव और उसकी पत्नी के बीच खाना बनाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था श्याम देव की पत्नी सुचिता ने फोन करने पर उनकी मां कौशल्या पिता मुनेश्वर मामा नंदलाल नाना प्रभु सिंह मौसा नारायण सिंह एवं रिश्तेदार महेंद्र सिंह हमारे घर में आए थे और रात में रुके थे,दूसरे दिन दिनांक 23.11.2022 को सुबह श्याम देव और उसकी पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े के संबंध में पंचायत हुआ था तब पंचायत में दोनों पति-पत्नी को समझाइश दिया गया था और समझाइश देकर चले गए थे इसके बाद रास्ते से वापस आकर मेरे भाई के साथ श्याम देव की पत्नी सुचिता के डिलीवरी का पैसा खाते में चेक कराने की बात को लेकर मायके वाले मेरे छोटे भाई श्याम देव को गंदी गंदी गाली गलौज देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, यह देखकर मेरे पिता जेठान सिंह और बड़े भाई रामदेव सिंह बीच-बचाव करने गए तो सभी लोगों ने मिलकर बोलने लगे कि जान मार कर खत्म ही कर देंगे बोलते हुए मुनेश्वर सिंह घो रानी का डंडा तोड़कर पिता जैथल सिंह और भाई श्यामदेव को मारपीट करने लगा पर वह सिंघम नंदलाल सिंह ने बाड़ी में रखे डंडा से एवं कौशल्या सिंह महेंद्र सिंह हाथ मुक्का से बड़े भाई रामदेव को बेतहाशा मारपीट किए जिससे मेरे पिता जेठान सिंह और बड़ा भाई रामदेव एवं छोटा भाई श्याम देव सिंह को सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने के बाद आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेजा गया स्थिति काफी खराब होने के कारण और सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद रामदेव श्यामदेव एवं पिता जेठान सिंह को अंबिकापुर रेफर किया गया जेठू सिंह के सिर में गंभीर चोट होने के कारण काफी मात्रा में खून बहने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई थी इसके पश्चात जेठान सिंह को अंबिकापुर में इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया अभी भी स्थिति गंभीर रूप से बनी हुई है पिता एवं भाई का इलाज कराते हुए विजयनगर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें धारा 147,148,149,294,506,323,307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विजयनगर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।





