अम्बिकापुर

मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में मंदिर तोड़े जाने पर भाजपा ने की कार्यवाही की मांग

अंबिकापुर।।
मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में स्थित भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के लोकप्रिय मंदिर को पीपीएस अधिकारियों द्वारा तोड़े जाने के विरोध में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।
भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आई जी सरगुजा से चर्चा करते हुए इस घटना पर चिंता व्यक्त किया तथा दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि इस घटना से देशवासियों तथा देशभक्तों को गहरी पीड़ा पहुंची है, पीटीएस के दोषी अधिकारी एवं कर्मचारियों पर देशद्रोह की धारा के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, भाजपा कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा, संतोष दास, रूपेश दुबे एवं सर्वेश तिवारी प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button