बलरामपुर

Video : बाजार में दिनदहाड़े उठाई गिरी की घटना, 50 हजार रुपए लेकर आरोपी फरार, CCTV कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी पुलिस..

नंदू यादव

रामानुजगंज में आज दोपहर करीब 12 बजे दिनदहाड़े बाइक पर झोले में रखे हुए 50 हजार रुपए लेकर आरोपी फरार हो गया जिसके बाद नगर में उठाई गिरी की घटना से नागरिकों में डर का माहौल निर्मित हो गया है. प्रार्थी की शिकायत पर रामानुजगंज पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. CCTV कैमरे की मदद से पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुट गई है.

दिनदहाड़े 50 हजार रुपए की उठाई गिरी की घटना

प्रार्थी उतीम गुप्ता जो कि ग्राम पंचायत भंवरमाल का निवासी है आज दोपहर में सहकारी बैंक से 50 हजार रुपए निकाल कर खरीदारी कर रहे थे तभी वह इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए रवि इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल की हैंडल पर ही झोले में रखे हुए 50 हजार रुपए, ATM कार्ड, आधार कार्ड,ऋण पुस्तिका को झोले में ही लटका कर दुकान के बाहर छोड़ दिया था इसी दौरान अचानक एक युवक सफेद गमछा लपेट कर मोटरसाइकिल के पास पहुंचा और झोले को लेकर मौके से फरार हो गया. घटना का वीडियो CCTV कैमरे में रिकोर्ड हो गया.

दिनदहाड़े उठाई गिरी की घटना से लोगों में डर का माहौल

रामानुजगंज में आज दिनदहाड़े इस तरह की उठाई गिरी की घटना होने से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में डर का माहौल निर्मित हो गया है. नगर के जिस जगह पर यह घटना हुई है यह बाजार का क्षेत्र है साथ ही आसपास में बड़ी संख्या में दुकानें भी मौजूद है जहां दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है.

रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित उतीम गुप्ता की शिकायत पर रामानुजगंज थाना में आईपीसी की धारा 379 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा हालांकि फिलहाल पुलिस के हाथ खाली है पुलिस ने Cctv कैमरा की मदद से आरोपी की पहचान कर खोजबीन करना शुरू कर दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button