लखनपुर

राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों का एक दिवसीय दिया गया उन्मुखीकरण प्रशिक्षण

लखनपुर जनपद कार्यालय के सभा कक्ष में 22 सितंबर दिन गुरुवार को सुबह 11:00 बजे सरगुजा अपर कलेक्टर श्री ध्रुव खेल अधिकारी देवेंद्र सिन्हा के द्वारा लखनपुर विकासखंड के 74 ग्राम पंचायतों के राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों को एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण में राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों को खेल, सामाजिक ,सांस्कृतिक गतिविधियों तथा उनके कार्यों के दायित्वयो आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार बेसहारा व वृद्ध जनों का सहयोग राशन कार्ड स्वास्थ्य कार्ड बनवाने बैंक खाता खुलवाने सहयोग करने आदि के संबंध में विस्तार से बताया गया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, लखनपुर तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडे, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, सत्येंद्र राय सहित राजीव यूवा मितान क्लब के 74 ग्रामों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष हुआ कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button