पहुंच विहीन गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों का किया जा रहा ईलाज

सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस सिसोदिया के निर्देशानुसार लखनपुर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी एस मारको के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लखनपुर विकासखंड के पहुंच विहीन गांव में नदी व पहाड़ों का सफर तय कर स्वास्थ शिविर लगाकर ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा साथ ही निशुल्क दवा का वितरण भी ग्रामीणों को किया जा रहा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा ग्राम लिपिंगी के आश्रित ग्राम ससाकालो में रेणुका नदी तथा ग्राम लब्जी के लोटा ढोढी गांव में स्वास्थ्य कर्मी जान जोखिम में डालकर 3 किलोमीटर पहाड़ों का रास्ता तय कर स्वास्थ शिविर लगाकर ग्रामीणों का होमो ग्लोबिन ,ब्लड प्रेशर, शुगर ,सर्दी, खासी, बुखार ,मोतियाबिंद सहित अन्य बीमारियों का जांच सह उपचार करते हुए निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से BETO श्रीमती सी नागवंशी, डॉ यू के साहू, नेत्र सहायक अनिल मिश्रा, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।





