लखनपुर

जलाशय का गेट खोलने से किसानों का फसल हुआ क्षतिग्रस्त जनदर्शन में ज्ञापन सौंप क्षतिपूर्ति की मांग

लखनपुर विकासखंड के ग्राम लोसंगा में विगत वर्ष पूर्व जलाशय का निर्माण किया गया । उसी जलाशय पर नहर के आधा अधूरा निर्माण होने तथा जलाशय में जलभराव होने पर गेट खोलने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 23 अगस्त दिन मंगलवार को अंबिकापुर जनदर्शन में क्षतिपूर्ति को लेकर लोसंगा के किसानों के द्वारा जनदर्शन में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम लोसंगा जलाशय पर ठेकेदार के द्वारा नहर का कार्य पूर्ण नहीं करने तथा पानी निकासी की व्यवस्था नहीं करने तथा जलाशय में जलभराव पर गेट को खोल कर विभाग के द्वारा नहर को काटकर किसान रंजीत/ खित्र्स प्रकाश के खेत के और गिरा दिया गया जिससे मिट्टी धंसने से फसल पूरी तरीके से छतिग्रस्त हो गया और किसानों को भारी नुकसान हुआ है । किसानों के द्वारा जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप क्षतिपूर्ति की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button