उदयपुर

अनियंत्रित बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दीवाल से टकराकर बाईक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

उदयपुर:- राकेश अगरिया पिता मोहित राम उम्र 25 साल बुधवार को सुबह 10 बजे करीब ग्राम मिरगाडाँड़ से डूमरडीह अपने मित्र संतोष के साथ अपने सीडी डीलक्स बाइक में जा रहा था।
कबीर चबूतरा उदयपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे राकेश अगरिया अपने बाइक का ब्रेक लगाया बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवाल में जा टकराई जिससे पीछे बैठा संतोष गाड़ी से छिटक कर गिर गया। वाहन चालक राकेश अगरिया दीवार से टकराते हुए रोड में बने नाली के उस तरफ जा गिरा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई 108 के माध्यम से उसे उपचार हेतु सीएचसी उदयपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया राकेश नगरिया जोकि दो बच्चों का पिता है उसका एक 4 साल का पुत्र है तथा 3 माह की एक पुत्री है। राकेश की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
उदयपुर पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है पोस्टमार्टम पश्चात शव को परिजनों को सौंपा जाएगा अभी सबको उदयपुर हॉस्पिटल के मर्च्युरी में रखवाया गया है।
रामगढ़ रोड में ही सुबह 9:00 बजे के करीब एक और सड़क दुर्घटना हुआ था जिसमें मारुति ओमनी के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार को चोटे आई थी उक्त सड़क में आज 2 सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है तथा दो व्यक्ति घायल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button