अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

उदयपुर । उदयपुर के ग्राम विशुनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई . दुर्घटना में युवक का पैर टूटा हुआ था . सिर से बहुत ज्यादा खून निकलने से युवक की मौत हो गई . घटना सोमवार रात 9:15 की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन ने बजाज डिस्कवर बाइक जिसका नंबर CG15CQ2849 है सवार युवक को बिशनपुर पेट्रोल पंप के समीप टक्कर मार दी इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक का पैर टूट गया व सिर में गंभीर चोट आई बहुत ज्यादा खून निकल जाने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पिकअप से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है . घटनास्थल पर उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने शव को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्च्युरी भिजवाया गया बाइक को थाने में पहुंचाया गया है।
बीती रात हुए सड़क दुर्घटना में मृत युवक की पहचान हो चुकी है 19 साल का रामदेव पिता लोचन नामक युवक ग्राम कवलगिरी थाना उदयपुर का रहने वाला था।
उदयपुर पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा जाएगा।
दुर्घटना कारित पिकअप वाहन क्रमांक CG15DR4582 को उदयपुर पुलिस द्वारा थाने में लाकर खड़ा कर दिया गया है पिकअप में मिर्ची लोड है जो कि अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था





