अम्बिकापुर

प्री बी.एड. व डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा 12 जून को.. परीक्षा हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त…नकल रोकने उड़नदस्ता दल गठित

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्री बी.एड. व डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा 12 जून 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली में प्री बी.एड. 20 परीक्षा केन्द्रों तथा द्वितीय पाली में प्री डी.एल.एड. 8 परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा के दौरान अनैतिक कार्यां या नकल आदि को रोकने हेतु उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है।
इस परीक्षा हेतु अम्बिकापुर तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार श्री कोमल प्रसाद साहू तथा लुण्ड्रा नायब तहसीलदार श्री अनिरूद्ध मिश्रा को परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय मल्टीपरपज उ0मा0वि0, शासकीय कन्या उ0मा0वि0, शासकीय नगर पालिक निगम, शासकीय उ0मा0वि0 पुलिसलाइन, शासकीय कन्या उ0मा0वि0 मणीपुरवार्ड, उर्सु लाइन कन्या उ0मा0वि0, होलीक्रास वूमेन्स कॉलेज एम.जी. रोड अम्बिकापुर का दायित्व दिया गया है।
इसके साथ ही लुण्ड्रा तहसीलदार श्री मुखदेव यादव, नायब तहसीलदार अम्बिकापुर श्री सिद्धार्थ सिंह चौहान व नायब तहसीलदार बतौली श्री आकाश गौतम को परीक्षा केन्द्र हॉलीक्रास कान्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, एमजी रोड, हॉलीक्रास कान्वेंट उ0मा0वि0 स्कूल एम जी रोड, कॉर्मेल स्कूल नमनाकला, श्री साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा, सरस्वती महाविद्यालय सुभाषनगर, विवेकानंद विद्या निकेतन उ0मा0वि0, सरस्वती शिशु मंदिर उ0मा0वि0 घड़ी चौक, शासकीय उ0मा0वि0 गांधीनगर, अंबिका मिशन उ0मा0वि0 बिरनीबेड़ा, सनराइज उ0मा0वि0 चांदनी चौक खैरबार रोड़ अम्बिकापुर का दायित्व दिया गया है।

प्री बी.एड. व डी.एल.ड. की प्रवेश परीक्षा हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त

छत्तीसगढ़ व्यावसायीक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्री बी.एड. व डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा 12 जून 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई है। इस परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप में संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु पर्यावरण अधिकारी श्री व्ही.के. रवाड़े, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी श्री लव कुमार त्रिपाठी, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर हेतु सर्व शिक्षा अभियान के मिशन समन्वयक श्री संजय सिंह, शासकीय मल्टीपरपज उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु समाज कल्याण विभाग के उप संचाकल श्री डीके राय, शासकीय कन्या उ0मा0वि0 अम्बिकापुर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के पालन अभियंता विपिन राज मिंज, शासकीय नगर पालिक निगम उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समन्वयक श्री रविशंकर तिवारी, शासकीय उ0मा0वि0 पुलिसलाइन अम्बिकापुर हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता व्ही.के.पटोरिया, शासकीय कन्या उ0मा0वि0 मणीपुरवार्ड अम्बिकापुर हेतु जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. तिग्गा, उर्सु लाइन कन्या उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु उप संचालक कृषि श्री एम.आर. भगत, होलीक्रास वूमेन्स कॉलेज एम.जी. रोड अम्बिकापुर हेतु सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक श्री एस.के पैंकरा, होलीक्रास कान्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल अम्बिकापुर हेतु लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री एस.एस. नायक, एमजी रोड, होलीक्रास कान्वेंट उ0मा0वि0 स्कूल एम जी रोड अम्बिकापुर हेतु नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के सहायक संचालक श्री एन.एस ठाकुर, कॉर्मेल स्कूल नमनाकला अम्बिकापुर हेतु साक्षर भारत कार्यक्रम के परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, श्री साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा अम्बिकापुर हेतु जिला विपणन अधिकारी श्री आरपी पाण्डेय, सरस्वती महाविद्यालय सुभाषनगर अम्बिकापुर हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रदीप खलखो, विवेकानंद विद्या निकेतन उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु प्रधानमंत्री ग्राम संड़क योजना के सहायक अभियंता श्री अनंतराम जेरी, सरस्वती शिशु मंदिर उ0मा0वि0 घड़ी चौक अम्बिकापुर हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सहायक अभियंता श्री डी.पी. डहरिया, शासकीय उ0मा0वि0 गांधीनगर अम्बिकापुर हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महापं्रबंधक श्री अब्दुल शाकिर, अंबिका मिशन उ0मा0वि0 बिरनीबेड़ा अम्बिकापुर हेतु जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री बसंत मिंज तथा सनराइज उ0मा0वि0 चांदनी चौक खैरबार रोड़ अम्बिकापुर हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग के अनुसंधान अधिकारी श्री डी.पी. नागेश को पर्यवेक्षक का दायित्व दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button