बहू ने लिया था माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन..वसूली के लिए पहुंचे कर्मचारी ससुर को बंधक बनाकर ले जा रहे थे अपने साथ.. हल्ला करने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण.. सूचना पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

देववर्सन सरूता रामचंद्रपुर बलरामपुर । बलरामपुर जिले मे एक महिला द्वारा माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर, लोन की राशि ना जमा करने पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा महिला के ससुर को गाली गलौज करते हुए उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु सिंह पिता शरण सिंह उम्र 50 वर्ष जाति खैरवार ग्राम पिपरौल चौकी विजयनगर थाना रामानुजगंज का चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की माह मार्च 2020 में मेरी बहू ललिता सिंह समूह के नाम पर फ्यूजन बैंक माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड रामानुजगंज से 30000/रू लोन ली थी जिसका प्रति 1400/रू जमा कर रही थी दिनांक 01/06/2022 को रात 10: 30 बजे चार लोग उनके घर आकर बोले की हम लोग फ्यूजन बैंक से आए हैं।तुम्हारी बहू ललिता बैंक से लोन ली है लोन की राशि जमा नहीं कर रही है तुम लोग हम लोग लोग को पैसा दो तब वह प्रभु सिंह बोला मेरी बहू ललिता सिंह घर में नहीं है अगले दिन आकर पैसा ले जाना जैसे ही वह प्रभु सिंह को मारते हुए एवं गाली गलौज करते हुए अपने मोटरसाइकिल मे जबरन तरीके से ले जा रहे थे तब वह प्रभु सिंह हल्ला किया तो गांव के लोग भोला पूरी तेज बहादुर देवनाथ व अन्य लोग पकड़े पकड़ने के बाद नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1 आशुतोष भारती 2 आशीष कुमार सेन 3 रितेश कुमार मिश्रा 4 प्रदीप कुमार पांडे बताये घटना से ग्रामीणों में आक्रोश था कि रिपोर्ट पर चौकी विजयनगर में अपराध क्रमांक 192 /2022 धारा 365 /34 भादवी कायम कर विवेचना लिया गया है मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस महा निरीक्षक महोदय, सरगुजा रेंज श्री ,अजय यादव श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर श्री ,मोहित गर्ग के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय वाड्रफनगर ,श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी विजयनगर द्वारा आरोपी ,प्रदीप पांडे ,पिता राजेश्वर पांडे ,उम्र 29 वर्ष ग्राम लालगांव थाना गढ़ जिला रीवा ,आशीष कुमार सेन, पिता बृजेश कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम पैपखारा थाना चोरहाटा जिला रीवा , आशुतोष भारती , पिता सतेंद्र भारती ,उम्र 29 वर्ष ग्राम पकनी थाना भैयानाथ जिला सूरजपुर ,रितेश कुमार मिश्रा, पिता श्रवण कुमार मिश्रा उम्र 28 वर्ष ग्राम अमवा थाना बिश्रामपुर जिला पलामू झारखंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है कार्यवाही में उप निरीक्षक धीरेंद्र बंजारे चौकी प्रभारी विजय नगर प्र ,आर ,दीपक कुमार ,आर ,विकास कुमार गुप्ता ,आर ,उदय यादव का योगदान रहा है।





