लखनपुर

हजरत बाबा जामा शाह के मजार शरीफ में चादर पोशी के साथ सालाना उर्स का हुआ आगाज बड़ी संख्या में शामिल हुए के लोग

लखनपुर विकासखंड के ग्राम जुनाडीह बंधा स्थित हजरत बाबा जामा शाह के मजार शरीफ में संदल चादर पोशी के साथ सालाना उर्स का आगाज शुक्रवार को हो गया 3 जून दिन शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे उर्स कमेटी अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंहदेव के नेतृत्व में नगर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित जामा मस्जिद से चादर पोशी के लिए गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया यह जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए देर शाम हजरत बाबा जामा शाह मजार शरीफ पहुंचा। रास्ते भर लोगों ने चादर की सलामी ली और नजराने भेंट किए चादर पोशी के बाद सुख समृद्धि के लिए दुआएं मांगी गई बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोगों ने मजार पर चादर पोशी कर दुआएं मांगी बड़ी संख्या में मिलाद शरीफ का कार्यक्रम संपन्न हुआ जा बड़ी संख्या मे समाज के लोग मौजूद रहे। वही 4 जून दिन शनिवार की रात 8:00 बजे से यूपी के टीवी रेडियो सिंगर कलाकार नईम साबरी और कव्वाला गुड़िया परवीन के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा। सालाना उर्स कव्वाली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव विशिष्ट अतिथि में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम , श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सफी अहमद, कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान संरक्षक शराफत अली गब्बू खान खान मोहम्मद शहाबुद्दीन खान अफ़ज़ल खान मोजिब खान, जानिसार अख्तर ,अशफाक खान,इमरान खान, सहित बड़ी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद रहे। नायब तहसीलदार एजाज हाशमी थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस रॉबिंसन गुड़िया सहित प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से चादर संदल पोसी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button