भूपेश सरकार के तुगलकी फरमान के खिलाफ 16 मई को भाजपा का जेल भरो आंदोलन

अंबिकापुर । भूपेश सरकार द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी को छीनने के लिए जारी 19 बिंदूओं के तुगलकी आदेश के खिलाफ भाजपा 16 मई को वृहद जेल भरो आंदोलन करेगी यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन के तय कार्यक्रम के अनुसार सरगुजा जिले में भी कांग्रेस सरकार द्वारा जारी विरोध प्रदर्शन हेतु 19 बिंदूओं की शर्तें तथा सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन से पूर्व प्रशासन की अनुमति के आदेश के विरोध में जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम तय किया गया है.. स्थानीय घडी चौक पर एकत्रीकरण पश्चात दोपहर 2:00 बजे भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्तागण कलेक्टर आफिस के घेराव के लिए निकलेंगे तथा वहां अपनी गिरफ्तारी देंगे.. भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने भाजपा के जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को 16 मई के जेल भरो आंदोलन को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ऐतिहासिक व सफल बनाने का आह्वान किया है..




