उदयपुर

अंबिकापुर कैश लेने आ रही ग्राम डुमरडीह मोड़ पर CMS कंपनी की वाहन पलटी.. वाहन में सवार कुछ लोग हुए घायल

उदयपुर:- शुक्रवार की रात 2:00 से 2:30 के बीच रायपुर की ओर से आ रही सीएमएस कंपनी की वाहन जो कि अंबिकापुर कैश लेने जा रही थी थाना उदयपुर के ग्राम डुमरडीह मोड़ के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना का कारण अम्बिकापुर की ओर से आ रही ट्रकों में ओवरटेक के लिए मची हुई होड़ रही। सामने से आरही ट्रकों की रफ्तार को देखकर वाहन क्रमांक CG04MB4922 के चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतारना बेहतर समझा परन्तु वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई उसके चारों चक्का ऊपर हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस की टीम 112 के साथ मौके पर पहुंची और सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकलवा कर उन्हें सीएचसी उदयपुर उपचार हेतु दाखिल कराया।
वाहन के पलटने से वाहन में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वाहन में योगेंद्र सिन्हा जितेंद्र शुक्ला हेमराज दुबे आलोक कुमार सोनी एवं चालक कन्हैया पांडे सवार थे ।
सभी को 112 और उदयपुर पुलिस के माध्यम से रात 2:30 बजे करीब सीएचसी उदयपुर उपचार हेतु दाखिल कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद घायल एवं अन्य लोग सुबह 6:00 बजे करीब अंबिकापुर की ओर रवाना हो गए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को शनिवार की देर शाम तक नहीं उठाया गया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button