अम्बिकापुर

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने पी एम की सुरक्षा की नाकामी पर घड़ी चौक में किया विरोध प्रदर्शन

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर पंजाब सरकार द्वारा षडयंत्रपूर्वक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में घोर लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना कृत्य किये जाने पर पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा द्वारा कोविड- 19 नियमों का पालन करते हुए। स्थानीय घड़ी चौक(विवेकानंद चौक) में हाथों तख्ती ले मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम सरगुजा जिले के सभी मंडलों में किया गया।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रमुख, भारत के सर्वोच्च पद पर आसीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक गंभीर विषय है। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान बार्डर से मात्र 10 किलोमीटर दूर फ्लाईओवर में उनका काफिला रोककर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है जो एक आपराधिक कृत्य है।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा जिला अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता, आलोक दुबे, विनोद दुबे, ओबोसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, रोहित कुशवाहा, सूरज नामदेव, मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, बृज किशोर सोनी, सुमित यादव, प्रिंस कश्यप, सुनील चौधरी, राज किशोर प्रसाद, तथा अवध लाल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button