सरगुजा जिले के ग्राम कुंंदी कला मे लड़की के अपहरण व मारपीट की घटना पर सर्व यादव समाज ने जताया रोष.. पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप

महेश यादव । लुण्ड्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंदीकला में कुछ युवको द्वारा गांव की एक लड़की का अपहरण करने की कोशिश की गई । सर्व यादव समाज ने आरोप लगाया है कि अपहरण करने में नाकामयाब रहने पर लड़की के साथ छेड़छाड़ व मारपीट भी की गई है पीड़िता और उसके घर वाले किसी तरह से अपनी जान बचा पाए इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना थाना लुण्ड्रा को दी गई जिस पर थाना प्रभारी के द्वारा छोटी मोटी धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिसपर क्षेत्र के सर्व यादव समाज के द्वारा आरोपियों को पुलिस के द्वारा सरंक्षण मिलने का आरोप लगाया है और कहा गया है कि आरोपियों पर छोटी धाराएं लगाकर उनको बचाने की कोशिश की जा रही है जिसका विरोध सर्व यादव समाज के द्वारा किया जा रहा है यदि उनको पुलिस के द्वारा बचाया एकत्रित कर कहा है की यदि पुलिस अपराधियो के बचाती है और उनको गैर जमानती धाराएं लगती है तो सर्व यादव समाज उग्र आंदोलन करेगी और उग्र आंदोलन की चेतावनी देता है ।
सर्व यादव समाज के एस एन यादव द्वारा कहा गया है की हम लोग पीड़ित के घर आए थे और पीड़िता और उसके घर वालो का कहना है की 30 लोगो के लगभग लोग फोर व्हीलर गाड़ी और मोटर साइकिल में मुस्लिम समाज के लड़के सवार होकर आए और पीड़िता के घर में जाकर मारपीट किए और गलत नीयत से लड़की को अपने साथ ले जाने की कोशिश किए और मारपीट भी किए है जिसकी शिकायत थाना लुण्ड्रा में की गई है जिसपर थाना लुण्ड्रा के द्वारा छोटी छोटी धाराएं जोड़ी गई है जिसका सर्व यादव समाज निंदा प्रस्ताव पारित करता है और धाराएं नही जोड़ी गई और ठोस कदम प्रशासन के द्वारा नही उठाया गया है तो उग्र आंदोलन की चेतावनी देता है ।
यादव समाज की बैठक में
उपस्थित कार्यकर्ता यादव समाज के प्रदेश सरंक्षण अस एन यादव , प्रदेश संगठन मंत्री शिव नाथ यादव , संभागीय अध्यक्ष देव नारायण यादव , जिला उपाध्यक्ष गणेश यादव , युवा विंग जिला अध्यक्ष गणेश यादव , सरगुजा जिला महासचिव अमृतलाल यादव ,। जिला उपाध्यक्ष युवा सूरज कुमार यादव , राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव , पंचायत सचिव कुरल राम यादव , एवम मोहर लाल यादव , संतोष यादव , लालूप्रसाद यादव ,पंकज यादव सत्यम यादव सेवल गोंड , टेमन यादव एवम सर्व यादव समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे


