सूरजपुर

युवा मोर्चा भैयाथान ने निकाला मशाल जुलूस.। पंजाब के मुख्यमंत्री का किया विरोध.. लगाए मुर्दाबाद के नारे

लालचंद शर्मा हिंद शिखर न्यूज़ भैयाथान। बीते दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के सामने प्रदर्शन कारियों द्वारा काफिला रोकने मामले में प्रदेश भर में युवा मोर्चा ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन व मसाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रही है ।


भैयाथान युवा मोर्चा ने आज युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता की उपस्थिति व युवा मोर्चा भैयाथान के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भैयाथान पेट्रोल पंप से मुख्यचौक तक विशाल मसाल जुलूस निकाल कर पंजाब सरकार व पंजाब के मुख्यमंत्री का विरोध किया व जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस को होस में आने की बात कही।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष गुप्ता ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का फोन न उठाना इस ओर इशारा करती है कि नरेंद्र मोदी का काफिला रुकना एक संयोग नहीं बल्कि साजिश थी जो नाकाम हो गयी ।

युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह ने कहा कि पंजाब में अपनी हार मानते हुए कांग्रेस ने ऐसी ओछी हरकत की है जो निंदनीय है क्योंकि प्रधानमंत्री का रूट की जानकारी लीक होना साजिश की ओर इशारा करती है और जनता सब समझती है समय आने पर जवाब देगी ।

इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला मंत्री प्रकास दुबे , भाजपा मंडल महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता , सुनील साहू , मंडल उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा , युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सावन गोयल , शिव पांडेय , प्रदीप सारथी , कुमरेश दुबे , ध्रुव नायक , राम अवतार पाटिल , युवा मोर्चा मंडल महामंत्री संदीप दुबे , अभिषेक गुप्ता , उपाध्यक्ष सौरभ साहू , मनीष यादव , खेलसाय राजवाड़े , हृदय सिंह , अजित दुबे , बालेश्वर सिंह , प्रीतम दुबे ,मनित नाविक , मनीष सोनी , रौनक पांडेय , अखिलेश सिंह , अखिलेश कुमार , राजू सिंह , विनय पाटिल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button