छत्तीसगढ़
कोरोना संक्रमण को देखते हुए समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित सभी शासकीय एवं मान्यता प्राप्त तथा अनुदान प्राप्त विद्यालय एवं महाविद्यालय तत्काल प्रभाव से बंद..
प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुनरावृति को दृष्टिगत रखते हुए समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित सभी संस्थाओं को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया गया है . यह आदेश विभाग की सचिव रीना बाला साहब कंगाले द्वारा जारी किया गया है जारी आदेश के अनुसार विभाग अंतर्गत समस्त शासकीय एवं मान्यता प्राप्त तथा अनुदान प्राप्त दैनिक एवं आवासीय स्वैच्छिक संस्थाओं, दिव्यांग महाविद्यालय , विशेष विद्यालयों ,आश्रय कर्मशाला को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है.
10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं स्कूल शिक्षा विभाग तथा दिव्यांग महाविद्यालय की परीक्षाएं उच्च शिक्षा विभाग के निर्णय अनुसार होगी देखे आदेश





