राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा: 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए 3 जनवरी से वैक्सीनेशन प्रारंभ, हेल्थ वर्कर्स को 10 जनवरी से लगेगा तीसरा डोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश को सचेत रहने की जरूरत है। दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की वजह से संक्रमण बढ़ा है। पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि सावधान रहें सतर्क रहें। कोरोना नियमों का पालन पूरी तरह करते रहें।
पीएम मोदी ने कहा कि हम 2021 के अंतिम सप्ताह में हैं। 2022 आने ही वाला है। आज दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित होने का पता चला है। आप सभी से निवेदन है कि पैनिक न हो

भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है। आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इसी तरह, वयस्क जनसंख्या में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है।

कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशानिर्देशों का पालन, कोरोना से मुकाबले का बहुत बड़ा हथियार है और दूसरा हथियार है वैक्सीनेशन। पीएम मोदी ने कहा कि 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत होगी।
10 जनवरी 2022 से हेल्थ वर्कर्स के लिए प्रिकॉशन डोज शुरू होगा जिसके अनुसार हेल्थ वर्कर्स एवं फ्रंटलाइन को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगाई जाएगी . इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की 60 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए 10 जनवरी से डॉक्टरों के सलाह के बाद तीसरी डोज उपलब्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button