मैनपाट में यादव समाज के प्रतिवर्ष होने वाली ‘कराहा पूजा’ संपन्न

महेश यादव हिंद शिखर न्यूज मैनपाट। नर्मदापुर में यादव समाज की प्रतिवर्ष होने वाली ‘कराहा पूजा’ शांति पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान बनारस से आए पुजारी द्वारा विशेष पूजा अर्चना किया गया है जिसमे पुजारी के द्वारा बिना माचिस के सुखे कंडा को धूप में दिखाने से अपने आप आग जलाया गया इसके पश्चात पुजारी द्वारा परंपरागत रूप से आग में खोलते हुए दूध से स्नान किया गया और लोगो को भी स्नान कराया गया आश्चर्यजनक तौर पर खौलते हुए दूध के मटके मैं कई लोगों ने अपना हाथ डुबाया इसके बाद जब लोगो से प्रतिक्रिया लिए की आपको कैसा लगा तो लोगो ने कहा के दूध तो एक दम शीतल था । ज्ञात हो कि यादव समाज की यह पुरानी परम्परा चली आ रही है हर वर्ष को भाती इस वर्ष भी इस पूजा को बड़े धूम धाम से मनाया गया। पुजारी बनारस से प्रति वर्ष यहां आते है और हर वर्ष पूजा संपन्न कराते है लोगो में इस पूजा को देखने के लिए और पूजा में भाग लेने की होड़ लगी रहती है पूजा में आज महिला बुजुर्ग और बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिए है लग भाग 1000 हजार की भीड़ इकट्ठा रही होगी ।
पूजा अर्चना में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ,और संभागीय अध्यक्ष देव नारायण यादव ,गौ सेवा सदस्य अटल बिहारी यादव , यादव समाज जिला अध्यक्ष गणेश यादव , एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




