अम्बिकापुर

एनजीओ कार्य में पार्टनर बनाने के नाम पर व्यवसाई से 60 लाख की ठगी करने वाला एनजीओ संचालक गिरफ्तार

अंबिकापुर । एनजीओ कार्य में पार्टनर बनाने के नाम पर व्यवसाई से 60 लाख की ठगी करने वाला एनजीओ संचालक गिरफ्तार पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम गोयल पिता दिनेश गोयल निवासी आकाशवाणी चौक अंबिकापुर से 1 वर्ष पूर्व एनजीओ कार्य में पार्टनर बनाने के नाम पर व्यवसाई से 60 लाख की ठगी करने वाला एनजीओ संचालक गिरफ्तार दिवाकर द्विवेदी निवास रामानुजगंज के द्वारा इसके दुकान गोयल बोरवेल जो कि आकाशवाणी चौक के पास अंबिकापुर में स्थित है वहां आया और बोला मच्छरदानी टेंडर का काम है तो मेरा पार्टनर रहोगे कहकर पहले बार में 30 लाख रूपए नगद 9.4.2020 को स्वयं लिया उसके बाद दिवाकर द्विवेदी कई बार चेक के माध्यम से लगभग 30 लाख रुपये लिया करीब 60 लाख रूपये दिवाकर द्विवेदी निवासी विजयनगर भाला रामानुजगंज के द्वारा 1 वर्ष के भीतर लेते गया। जब ऐसे एहसास हुआ कि आरोपी द्वारा ठगी किया गया है तब उसका विरोध उसके समक्ष किया तब आरोपी द्वारा 3 चेक एक 25 लाख रुपए का दूसरा 30 लाख रूपए का तीसरा चेक 5 लाख रूपये का वापस किया परंतु तीनों चेक बैंक ले जाने पर बाउंस हो गया है की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में आरोपी दिवाकर द्विवेदी पिता उदय प्रताप द्विवेदी उम्र 40 वर्ष ग्राम थाना चौकी विजय नगर थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर के खिलाफ अपराध सदर का साबूत पाए जाने से दिनांक 18.11.2021 के 16/20 पर गिरफ्तार किया गया है एवं गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों दे कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राहुल तिवारी भूमि सुरजन पोर्ते महंत संजय एकता इदरीश खान सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button