सूरजपुर

ओड़गी थाना में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुआ

लालचंद शर्मा हिंद शिखर न्यूज़ भैयाथान ओड़गी। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने तथा शासन द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकॉल की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए ओड़गी थाना परिसर में पुलिस एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक पर्व के मद्देनजर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन किए जाने पर जोर दिया गया।

थाना प्रभारी आर.एस.पैकरा के द्वारा उपस्थित नागरिकों को समझाइश दी की प्रत्येक व्यक्ति कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही अपने कार्य करें अनावश्यक भीड़ एकत्रित ना हो,भीड़-भाड़ वाले इलाके में ना जाएं,सैनिटाइजर से हाथ धोएं,मास्क लगाकर रखें,दो गज की दूरी बनाए रखें आदि गाइडलाइन का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
इस बैठक में शिवबालक यादव जनपद उपाध्यक्ष, बलराम सोनी,लोकेश गुर्जर, राजेश तिवारी,भुनेश्वर प्रसाद राजवाड़े,मोहनराम रजवाड़े, दानी पांडे,राजपाल राजवाड़े, समय लाल राजवाड़े, जयकरण राजवाड़े,देवधनी राजवाड़े,मंगल साय राजवाड़े,संतोष सिंह,धर्मराज सिंह,खुशीराम पांडे,शंकर प्रसाद दुबे,राजेश पांडे, शशि कुमार जयसवाल,राम प्रसाद राजवाड़े,चंद्रेश चौबे,प्रवीण कुमार सिंह,मुकेश केवट, प्रदीप राजवाड़े,शिव प्रताप सिंह,श्याम लाल यादव,जितेंद्र यादव,देवकरण सिंह,राम सिंह,राम नरेश सिंह,राजू नरेंद्र सिंह,विमलेश कुमार सहित आदि उपस्थित थे। तथा पुलिस थाना ओड़गी से सोहरलाल पावले, अशोक नाग,संदीप शर्मा, तोरन दास, जीतलाल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button