अम्बिकापुर
कँवर समाज विकास समिति द्वारा कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह का आयोजन
छत्तीसगढ़ कंवर सामाज विकास समिति जिला शाखा सरगुजा द्वारा कोविड -19 संक्रमण के रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग के स्वजातीय चिकित्सा अधिकारी एवंं स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा किये गये सराहनीय कार्य हेतु कोरोना वायरस सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन 12 सितंबर दिन रविवार की सुबह 11:00 बजे किया जाएगा, समाज की सुरक्षा एवं नव निर्माण संरचना में स्वास्थ्य विभाग की महती भूमिका है व समाज का दायित्व है समाज के स्वास्थ्य अधिकारी / कर्मचारी सम्मानित एवं प्रोत्साहित करें , जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है ।



