Corona Brekingअम्बिकापुरछत्तीसगढ़

संभागीय कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हुई…….अब तक 2 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

अम्बिकापुर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय अम्बिकापुर के मीडिया प्रभारी ने बताया है कि संभागीय कोविड़ अस्पताल अम्बिकापुर में वर्तमान में 49 मरीजों का ईलाज जारी है जिसमें चार महिला एवं 45 पुरूष शामिल हैं। 30 मई को रात्रि में कोरिया जिले से तीन 25 वर्षीय पुरूष, दो 23 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय पुरूष, 53 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय पुरूष, 22 वर्षीय पुरूष, दो 24 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय पुरूष तथा 31 मई को प्रातः 20 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया है। 31 मई को ही बलरामपुर जिले के 21 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय पुरूष, दो 30 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरिया जिला निवासी 50 वर्षीय पुरूष एवं 53 वर्षीय पुरूष को डायबिटीज एवं हायपरटेंशन तथा एक अन्य 58 वर्षीय पुरूष को हाइपोथयरोडजीम है। कोरिया जिले के 20 वर्षीय महिला एवं बलरामपुर जिले के 25 वर्षीय पुरूष माईल्ड सिम्टम है बाकी सभी एसिम्पटोमेटिक है। आज आठ मरीजों का द्वितीय सैंपल जांच के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सभी सैंपल जांच रिपोर्ट अपेक्षित है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button