अम्बिकापुर

कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी तुगलकी फरमान के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया गया समितियों के बाहर ढोल बजाओ कांग्रेसी सरकार जगाव कार्यक्रम

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर पूरे प्रदेश में समितियों के सामने ढोल बजाओ कांग्रेसी सरकार जगाव के कार्यक्रम के तहत भाजपा किसान मोर्चा जिला सरगुजा के अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा के नेतृत्व में आज कई समितियों के सामने जाकर कार्यक्रम किया गया सहकारी समितियों में किसानों को जबरिया वर्मी कंपोस्ट व सुपर कंपोस्ट लेने को बाध्य किया जा रहा है जिसका भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा घोर विरोध करती है उसी तरह प्राइवेट खाद विक्रेताओं के द्वारा भी एक बोरी यूरिया के साथ कंपनी का एस ओ पी के साथ यूरिया फास्फेट 18 अनुपात 18 अनुपात 18 नामक खाद दिया जा रहा है जो कि किसानों के साथ अन्याय है किसानों से बात करने पर पता चला कि जब तक आप लोग गोबर खाद यूरिया फास्फेट नहीं लेंगे तो किसानों को यूरिया व डीएपी नहीं दिया जाएगा गोबर खाद को लेने हेतु सरकारी समितियों के द्वारा बताया गया कि सरकार की तुगलकी फरमान के द्वारा मौखिक आदेश से 10% गोबर खाद दिया जाएगा इस अतिरिक्त खाद को किसान लेना भी नहीं चाहता किसान मोर्चा किसानों के साथ खड़ी है किसानों को अतिरिक्त बोझ लादा जा रहा है इसके लिए आगे की लड़ाई लड़ने के लिए किसान मोर्चा किसानों को न्याय दिलाने के लिए आगे की लड़ाई भी जारी रखेगा कोरोना महामारी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को चाहिए कि जिस तरह पूर्ण बन्द के दौरान जिस तरह शराब की होम डिलीवरी की गई उसी तरह किसानों को खाद के लिए भी होम डिलीवरी कराया जाना उचित रहेगा,आज के ढोल बजाओ कांग्रेसी सरकार जगाव कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल जायसवाल,भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह,महामंत्री मनोज कंसारी जिला उपाध्यक्ष काशी केसरी,उपाध्यक्ष राजू पांडये,धनंजय द्विवेदी, सुनील बघेल,धर्मेन्द्र जायसवाल,दिवस दुबे किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बारी मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद,भूपेंदर सिंह,छोटे लाल माथुर,मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,संजू कश्यप,राजू जायसवाल,दिव्यांशु केसरी,नंदकिशोर ताम्रकार,अशुमाल गर्ग,अभी सोनी,संदीप सोनी,प्रियांशु दुबे,आशिष केसरी,सोनू सोनी के साथ साथ किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button