लखनपुर

खेत मे रोपा लगाने जा रही 35 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आने से झुलसी, उपचार जारी

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर में 1 अगस्त दिन शनिवार की सुबह लगभग 6:30 बजे रोपा लगाने खेत जा रही महिला करंट की चपेट में आने से झुलस गई मिली जानकारी के मुताबिक उर्मिला प्रति हीरा साय उम्र 35 वर्ष ग्राम कुंवरपुर निवासी जो सुबह लगभग 6:30 बजे अपने खेत में रोपा लगाने जा रही थी इसी दौरान खेत में ल्गा पेड़ उखड़ कर विद्युत प्रवाहित तार पर गिरा विद्युत प्रवाहित तार टूट कर सीधा महिला के शरीर पर गिरा करंट की चपेट में आने से महिला झुलस गई स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा डायल 112 के माध्यम से उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों की निगरानी में महिला का उपचार जारी है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई जिसके बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर की कटाई कर विद्युत तार को जोड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button