लखनपुर

खंड शिक्षा अधिकारी ने मोहल्ला क्लास का किया निरीक्षण, 5 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह 15 जुलाई दिन गुरुवार को लखनपुर विकासखंड के विभिन्न मोहल्ला क्लास का निरीक्षण करते हुए अनुपस्थित पाए गए 5 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है वही मोहल्ला क्लास के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह के द्वारा प्राथमिक पाठशाला सलका देवीटिकरा, पतराटोली, इरगवा, लहपटरा, माध्यमिक शाला मैं संचालित मोहल्ला क्लास का निरीक्षण किया गया निरीक्षण उपरांत उक्त शालाओं के 5 शिक्षक अनुपस्थित पाए गये जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तो वही मोहल्ला क्लास संचालन में सेतु पाठ्यक्रम, अभ्यास पुस्तिका, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ,न्यूनतम अधिगम स्तर को प्राप्त करने हेतु नवाचार से छात्रों को प्रेरित करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के विद्यालय में नियमित उपस्थिति के संबंध में कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button