लखनपुर

ग्राम भरतपुर में बर्तन व्यवसाई के घर से ₹40000 की हुई चोरी रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरतपुर निवासी बर्तन व्यवसाई के घर में 6 जुलाई की सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच अज्ञात चोरों के द्वारा ₹40000 की चोरी कर ली गई। मिली जानकारी के मुताबिक काजीबुल शेख पिता अताबुद्दीन शेख उम्र 28 वर्ष मोमिनटोला थाना रघुनाथगंज जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल निवासी हाल मुकाम भरतपुर जो नौशाद अली के किराए के मकान में निवासरत है। दो पहिया वाहन में गांव-गांव घूम घूम कर बर्तन बेचने का कारोबार करता है 6 जुलाई की सुबह 8:00 बजे बर्तन बेचने गांव की ओर निकल गया था दोपहर 3:00 बजे घर वापस आकर देखा तो घर की पेटी में रखे ₹40000 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया काजीबुल शेख उम्र 28 वर्ष के द्वारा 9 जुलाई दिन शुक्रवार को लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया गया। लखनपुर पुलिस अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच में जुटी है उक्त जानकारी लखनपुर थाना प्रभारी शिशिरकात सिंह के द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button