सूरजपुर जिला हुआ अनलॉक सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुलेंगी दुकाने ,लगभग 2 माह से सूरजपुर जिले में था संपूर्ण लॉकडाउन
सूरजपुर जिले में 13 अप्रैल से लॉकडाउन लगाया गया था जो कि आज दिनांक 10 जून रात्रि 12:00 बजे तक लॉकडाउन लगा हुआ है किंतु आज राहत भरी खबर जिले वासियों को मिली है आदेश के मुताबिक कल 11 जून कि सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक समस्त स्थाई और अस्थाई दुकाने खोलने की अनुमति दी गई है तो वही होटल व रेस्टोरेंट को टेकअवे की अनुमति दी गई है वह भी केवल रात्रि 9:00 बजे तक तो वही अभी सैलून ब्यूटी पार्लर को बंद रखने का फैसला किया गया है हाट बाजारों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है फिलहाल जिले वासियों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि तकरीबन 2 महीने से सूरजपुर जिले की जनता घरों में कैद होकर लॉक डाउन का पालन कर रही थी बाहर हाल लॉकडाउन के खुलने से आम जनता सहित दुकानदारों और व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है । गौरतलब है कि जिले में कोरोनावायरस का प्रकोप बहुत ही ज्यादा बढ़ गया था किंतु कुछ हफ्तों में लगातार गिरावट आई है जिसके चलते जिले के कलेक्टर ने जिले को अनलॉक किया है किंतु सार्वजनिक आवागमन को अभी बंद रखने का फैसला किया है। विस्तृत आदेश देखें क्या खुला रहेगा क्या रहेगा बंद।







