बलरामपुर

14वां वित योजना की राशि मे बंदरबाट किया गया है शिकायत के बाद कार्यवाही नहीं, विभागीय अधिकारी जानकारी के बाद भी मौन

नंदू यादव रामचंद्रपुर । बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भितियाही में 14वां वित योजना की राशि से सडक का मुरमीकरण किया जा रहा है, लेकिन मुरमीकरण का कार्य काफी अनियमितता पूर्वक कार्य कराये गये हैं, बिना स्वीकृति बोर्ड बनाये 14 वां वित योजना का राशि जबरदस्त तरीके से बंदरबाट किया गया है ग्राम पंचायत सचिव (विप्रदास मिस्त्री) के अनिश्चित कालीन हड़ताल के दौरान 29/12/2020 को 441200 रु 14वां वित योजना का राशि आहरण किया गया है, इसकी शिकायत जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर (CEO) देने के बाद आज तक किसी प्रकार का कोई जांच या कार्यवाही नहीं किया गया है, विभागीय अधिकारी को जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही नहीं कर रही है इससे साफ पता चलता है कि विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button