अम्बिकापुर

लोकतंत्र को टूलकिट के माध्यम से खंडित करने का कार्य कर रही है कांग्रेस- दीक्षा

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका सुश्री दीक्षा अग्रवाल ने बताया कि आज कांग्रेस की भूपेश सरकार के खिलाफ दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठा है।
दीक्षा कहती है कि टूलकिट बना कर देश के खिलाफ षडयंत्र रचने वाली,भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे करने वाली,लोकतंत्र एवं अभिव्यक्ति की हत्यारी कांग्रेस के कृत्य अब अति की ओर बढ़ रहे है,और ये अब बर्दास्त के बाहर हो रहे है।
भाजपा ने सदैव से दमन और अत्याचार का विरोध किया है और इसका आगे भी जी जान से बिरोध करेंगे, कांग्रेस की तानाशाही और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर सहन नही की जाएगी, पार्टी के हर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कल से ही अभियान चला कर कांग्रेस को यह चुनोती दी है कि कांग्रेस के गुप्त दस्तवेज़ से संबंधित खबर को सभी भाजपा नेताओं ने ट्वीट और पोस्ट किया है, अगर यह करना अपराध है तो केवल डॉ. रमन सिंह के खिलाफ ही नही बल्कि हम सबके खिलाफ मुकदमा करे, हम सबको गिरफ्तार करे, भाजपा के लाखों कार्यकर्ता जेल जाने तैयार हैं। कांग्रेस द्वारा रची गई देश विरोधी साजिश,लोकतंत्र की हत्या की कोशिश की भर्त्सना हम चुप नही बैठेने वाले इस देश विरोधी पार्टी का पर्दाफाश करने हम सब किसी भी लोकतांत्रिक हद तक जाने को तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button