दुर्ग-भिलाई
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में से एक दुर्ग मे सर्राफा ,कपड़ा ,बर्तन, फुटवियर, मोबाइल शॉप ,कॉस्मेटिक एंड गिफ्ट आइटम सहित अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति के साथ 31 मई तक लॉकडाउन.. देखे आदेश

छत्तीसगढ़ के कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में से एक दुर्ग जिला अब अनलॉक की ओर अग्रसर है हालांकि जिले में 31 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है किंतु इस अवधि में व्यवसायिक गतिविधियों को जारी रखने का भी आदेश दिया गया है दुर्ग जिले के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा जारी आदेश में वाहन मरम्मत, पंचर सुधार दुकाने ,फल सब्जी अंडा मांस मटन मछली पोल्ट्री ,आटा चक्की ,सराफा ,कपड़ा रेडीमेड ,बर्तन ,फुटवियर, मोबाइल शॉप, एसेसरीज कॉस्मेटिक एवं गिफ्ट आइटम, स्टेशनरी शॉप, लॉन्ड्री सर्विसेज, पैकेजिंग मैटेरियल, अनाज किराना,
मनिहारी डिस्पोजेबल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, फ्लावर शॉप ,पेट्रोल पंप, हार्डवेयर प्लंबरिंग, भवन निर्माण सामग्री की दुकानों को हफ्ते में 3 दिन खोलने की अनुमति दी गई है




