जशपुर

युवक ने नर्स को बेरहमी से पीटा, नर्स गम्भीर रूप से घायल…पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी

मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव । पत्थलगांव के पाकरगाँव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने स्टाफ नर्स की जमकर पिटाई कर दी मामले की खबर मिलते है ग्रामीणों की सुचना पर पत्थलगांव पुलिस एव संजीवनी 108 मौके पर पहुंचकर घायल नर्स को पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले आई है मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी युवक का नाम सुकुल एक्का पाकरगाँव निवासी है जो स्टाफ नर्स सुभाषनी एक्का को जमीन विक्री किया था परन्तु जमीन तक जाने के लिए रास्ता देने को लेकर उनके मध्य पूर्व में भी विवाद हो चूका है,पूर्व में युवक ने नर्स के स्कूटी के साथ तोड़ फोड़ भी किया था , आज हुवे विवाद में आरोपी ने नर्स के साथ जमकर मारपीट करते हुवे घायल नर्स को छत से फेकने की कोशिश करते देख ग्रामीणों ने हल्ला मचाते हुवे पुलिस को सुचना देकर संजीवनी 108 को बुलाया इस घटना में नर्स गम्भीर रूप से घायल हो गई हैं। बताया जाता है कि उक्त युवक इससे पहले भी कई बार नर्स से वाद-विवाद एवं मारपीट कर चुका है जिससे उसके हौसले काफी बुलंद है।पत्थलगांव टीआई संतलाल आयाम से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले पर एफ आई आर दर्ज करआरोपी की पतासाजी की जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button