एसडीएम एवं एसडीओपी की संयुक्त टीम पहुंची ग्रामीण क्षेत्रों के विवाह कार्यक्रमो मे नियमों का उल्लंघन करने पर साउंड सिस्टम जप्त कर की गई चलानी कार्रवाई

लखनपुर एसडीएम अनिकेत साहू व एसडीओपी चंचल तिवारी के नेतृत्व में राजस्व पुलिस अमला की संयुक्त टीम 8 मई दिन शनिवार को लखनपुर विकासखंड के ग्राम मुकुंदपुर व जयपुर विवाह कार्यक्रम में पहुंच नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई है प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम मुकुंदपुर के 4 ग्रामीणों तथा ग्राम जयपुर के 2 ग्रामीणों के निवास पर हो रहे विवाह कार्यक्रम मैं नियमों का उल्लंघन करते हुए 10 से 50 की संख्या में लोग मौजूद थे तथा डीजे साउंड पर नृत्य कर विवाह कार्यक्रम का लुफ्त उठा रहे थे। प्रशासनिक टीम के विवाह कार्यक्रमों में पहुंचते ही हड़कंप मच गया प्रशासनिक टीम के द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर ₹11000 का चालानी कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड जप्त किया है साथ ही लखनपुर नगर में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से ₹8100 का चालान काटा गया तथा लाडा नियमों का पालन करने समझाइश दी गई है। इस दौरान लखनपुर तहसीलदार श्रीमती शिवानी जयसवाल नायब तहसीलदार एजाज हाशमी नया तहसीलदार श्रुति धुर्वे थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह सहित राजस्व पुलिस अमला की संयुक्त टीम मौजूद रहे।





