जशपुर

आकाशीय गाज की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

दानिश खान जशपुर पंड्रापाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत पंड्रापाठ में आकाशीय गाज की चपेट में आने से 1 ग्रामीण की मौत का मामला प्रकाश में आया है जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है,जिसे वैकल्पिक इलाज के रूप में गोबर का लेप लगा कर रखा गया है,बताया जा रहा है महिला की स्थिति नाजुक है,जबकि इस घटना में 3 माह की इनकी बच्ची सकुशल है इसे खरोंच तक नहीं आया।घटना 5 बजे शाम की बताई जा रही है।

मिंली जानकारी के अनुसार पंड्रापाठ निवासी नंदकिशोर मनरेगा का पैसा निकालने अपनी पत्नी व बच्ची के साथ रौनी गया हुवा था,वापसी में जैसे ही पंड्रापाठ पहुंचा आकाशीय गाज की चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई है।उसे ग्रामीणों द्वारा वैकल्पिक इलाज के रूप में गोबर का लेप लगाया गया है।इस घटना में मृक्तक के 3 माह की बच्ची भी साथ थी जो इस समय सकुशल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button