अम्बिकापुर

अंबिकापुर: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी.. कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर एफआईआर दर्ज

अम्बिकापुर / कोरोना संक्रमित के ईलाज में प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन रेमडेसिविर का कालाबाजारी कर ऊंचे दाम पर बेचने वाले के खिलाफ जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 420, 34 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन के निगरानी दल को मिली सूचना के आधार पर निगरानी दल और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मोबाइल नम्बर 9131070725 के कथित धारक शुभम गुप्ता के बातचीत की रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई जिसमें कथित शुभम गुप्ता द्वारा कालाबाजारी कर 15 हजार रुपये में रेमडेसिविर की प्रति इंजेक्शन देने की बात कही गई। इस रिकार्डिंग के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा अम्बिकापुर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने कहा गया जिस पर अम्बिकापुर थाना मे 25 अप्रैल को एफ आई आर दर्ज कर लिया गया।
उल्लेखनीय ही कि कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी समिति गठित की गई है जिनकी निगरानी में ही केवल जरूरतमंद मरीज के लिए संबंधित संस्था को इंजेक्शन जारी किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button