अम्बिकापुर

लखनपुर विकासखंड में 82 वर्षीय बुजुर्ग सहित दो लोगों की आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट

लखनपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य अमला के द्वारा 22 मार्च दिन सोमवार को 195 लोगों का कोरोना जाँच किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक 98 लोगों का एंटीजन मैथड से सैंपल लिया गया जांच उपरांत लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है साथ ही ।आरटी पीसीआर जांच उपरांत 21 मार्च की रात लखनपुर विकासखंड के ग्राम सलका में एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है स्वास्थ्य अमला के द्वारा दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दवा वितरण कर उपचार शुरू कर दिया गया है साथ ही 46 लोगों ट्रू नाट मैथड तथा 51 लोगों का आरटी पीसीआर मैथड से सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय अम्बिकापुर भेजा गया है उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button