भैयाथान पुलिस ने हत्या के मामले में एक वर्ष से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार.. पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा

पोड़ी मोड़-प्रतापपुर।मुखबिर की सूचना पर भैयाथान पुलिस ने हत्या के मामले में आज एक फरार आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार जेल भेज दिया है वहीं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने मामले के आरोपी को गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।
मिली जानकारी के अनुसार मार्च 2019 होली के दिन ग्राम बस्कर में आपसी विबाद के कारण विजय बसोर पिता लक्ष्मी बसोर को गांव के शंकर प्रसाद, केश्वर प्रसाद, बिहारी लाल, पप्पू सिंह, राजकुमार, बलराम, कलमसाय उर्फ खेदू तथा एक नाबालिक आरोपी ने लाठी डण्डे, पत्थर से मारकर हत्या कर दिए थे। मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था तथा 1 आरोपी कलमसाय उर्फ खेदू घटना दिवस से फरार था जिसकी पतासाजी पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही थी।
सोमवार की रात्रि में थाना प्रभारी झिलमिली को मुखबीर से सूचना मिली कि मामले का आरोपी कलमसाय बस्कर के घने जंगल में लुकछिप कर रह रहा है। एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज के नेतृत्व में थाना प्रभारी झिलमिली जंगल में पर्याप्त पुलिस बल के साथ सावधानीपूर्वक आरोपी को पकड़ने पहुंची। ग्राम बस्कर के जंगल में आरोपी की खोजबीन करने पर आरोपी कलमसाय उर्फ खेदू पिता जीतराम बरगाह उम्र 55 वर्ष ग्राम बस्कर पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने पीछा करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा और विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने मामले के आरोपी को गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली चित्रलेखा साहू, प्रधान आरक्षक अभिषेक पाण्डेय, आरक्षक निलेश जायसवाल, हितेश्वर राजवाड़े, हेमंत सिंह, नोबिन लकड़ा, रामा सिंह व राकेश कुमार सक्रिय रहे।




