राजस्व विभाग में फिर फेरबदल: 16 के बाद अब 12 और राजस्व निरीक्षकों के तबादले
अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) ने राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण की एक और सूची जारी की है। पूर्व में 16 राजस्व निरीक्षकों के तबादले के बाद, अब जिला प्रशासन ने 12 और राजस्व निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना सौंपी है। यह आदेश छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता और राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 3 मार्च 2026 की स्थिति में संबंधित सभी निरीक्षकों को एकतरफा भारमुक्त कर दिया गया है।
इस नवीन आदेश के तहत अखिलेश कुमार सिंह को अम्बिकापुर-1 से राजापुर (मैनपाट), राजनन्दन राजवाड़े को अजिरमा से लटोरी (लखनपुर), राजेन्द्र राम को गगोली (धौरपुर) से अम्बिकापुर-1 और धर्मेन्द्र कुमार धर दुबे को केदमा (उदयपुर) से तहसील कार्यालय उदयपुर भेजा गया है। इसी प्रकार आफताब अहमद को कुन्नी से सीतापुर, धर्मजीत मिंज को लटोरी से राजस्व निरीक्षक वर्कलोड, पुनी राम पैंकरा को सीतापुर से राजस्व निरीक्षक नजूल और प्रेमशंकर राम को राजापुर से राजस्व निरीक्षक वर्कलोड की जिम्मेदारी दी गई है।
सूची में आगे सुरेन्द्र कुमार कुजूर को राजस्व निरीक्षक डाइवर्सन से कुन्नी (लखनपुर), हूल सिंह को राजस्व निरीक्षक डाइवर्सन से केदमा (उदयपुर), राहुल सिंह को राजस्व निरीक्षक डाइवर्सन से गगोली (धौरपुर) और कीर्ति सिंह को कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से राजस्व निरीक्षक नजूल के पद पर पदस्थ किया गया है।




