बलरामपुर

छात्रावास की शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने तहसीलदार के नेतृत्व में गई राजस्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर 2 घंटे तक बंधक बनाने वाले मोहम्मद बक्स, माहताब, रिजवान समेत 6 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 21 पहुंचे जेल

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। बालक छात्रावास की जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंचे तहसीलदार अश्वनी चंद्रा और उनकी टीम पर कब्जाधारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। उपद्रवियों ने न केवल अधिकारियों के साथ मारपीट की, बल्कि उन्हें 02 घंटे तक बंधक बनाकर मौके पर भारी उत्पात मचाया। पुलिस ने इस मामले में आज 06 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह मामला 09 दिसंबर 2025 का है,जब तहसीलदार रामचंद्रपुर अश्वनी चंद्रा, नायब तहसीलदार और पटवारियों की टीम पुलिस बल के साथ बालक छात्रावास की भूमि पर हुए अवैध निर्माण को ढहाने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही कब्जाधारियों और उनके साथियों ने संगठित होकर राजस्व टीम को चारों तरफ से घेर लिया। मोहम्मद बक्स, माहताब अंसारी, रिजवान अंसारी, अलीबक्स अंसारी, इब्राहिम अंसारी और नूर मोहम्मद ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर टीम पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने अधिकारियों को 02 घंटे तक बंधक बनाए रखा और मुख्य मार्ग जाम कर शासकीय कार्य में गंभीर बाधा डाली।
सभी गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस ने आज जिन 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
मोहम्मद बक्स (43 वर्ष), पिता: समीद अंसारी (निवासी ग्राम अनिरुद्धपुर)
माहताब अंसारी (36 वर्ष), पिता: आजम अंसारी (निवासी ग्राम अनिरुद्धपुर)
रिजवान अंसारी (24 वर्ष), पिता: सुभान अंसारी (निवासी ग्राम रामचंद्रपुर)
अलीबक्स अंसारी (35 वर्ष), पिता: अनीस अंसारी (निवासी ग्राम रामचंद्रपुर)
इब्राहिम अंसारी (45 वर्ष), पिता: नेयामत अंसारी (निवासी ग्राम रेवतीपुर)
नूर मोहम्मद (25 वर्ष), पिता: जुल्फन अंसारी (निवासी ग्राम रेवतीपुर)
कुल 21 गिरफ्तारियां, पुलिस की सख्त कार्रवाई

रामचंद्रपुर थाना पुलिस ने बताया कि इस हिंसक घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 296, 351(3), 191(1), 221 और 132 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। 09 फरवरी को हुई 15 गिरफ्तारियों के बाद, आज की कार्रवाई को मिलाकर इस मामले में अब तक कुल 21 आरोपी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विवेचना अभी जारी है और अन्य फरार संदेही आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button