लखनपुर

अमेरा खदान से प्रतिदिन 100 टन से ऊपर कोयल की चोरी , सरकार को लाखों का नुकसान,SECL प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों ने मूंदी आंखें

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत SECL अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो महिला पुरुष बच्चे ग्रामीण खदान में घुसकर कोयला चोरी कर रहे हैं। रोजाना सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण कोयला चोरी करने खदान में पहुंच रहे हैं कोयला चोरी करने से रोक रहे खदान कर्मियों पर ग्रामीणों के द्वारा हमला कर दिया जाता है। यही नहीं इन कोयले को बाइक के माध्यम से ईट भट्ठों में सप्लाई किया जा रहा है। मेरा खदान से प्रतिदिन सैकड़ो कोयला चोरी से सरकार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसईसीएल प्रबंधन या प्रशासन के ओर से अमेरा खदान से कोयला चोरी पर अंकुश लगाने कोई सार्थक कदम अब तक नहीं उठाया गया है।कोयला चोरी को लेकर पूर्व में पुलिस के द्वारा कई ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है परंतु कोयला चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोयला चोरी करने का वीडियो आप सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और तरह-तरह के मीम बनाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का समूह खदान में घुसकर कर रहे कोयला चोरी

प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों का समूह अमेरा खदान में घुसकर कोयला चोरी कर रहे हैं। कोयला चोरी रोकने सीसीएल प्रबंधन नाकाम नजर आ रहा है। ग्रामीणों के समूह द्वारा प्रतिदिन 100 टन से ऊपर की कोयले की चोरी की जा रही है।

“”””ईट भट्ठों में कोयले की सप्लाई””””

अमेरा खदान से कोयला चोरी कर ग्रामीण ईंट भट्टों में सप्लाई कर रहे हैं इसके अलावा ग्रामीणों के द्वारा घरों में बड़ी मात्रा में कोयला संग्रहित करके रखा गया है। जिसकी सप्लाई चार पहिया छह पहिया और ट्रकों के माध्यम से किया जाता है। अमेरा खदान प्रबंधन कोयला चोरी रोकने में पूरी तरह से लाचार और आशय नजर आ रहा है।

SECL महाप्रबंधक डॉक्टर संजय सिंह

इस संबंध में विश्रामपुर SECL महाप्रबंधक डॉक्टर संजय सिंह से फोन पर कोयला चोरी के संबंध में बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि ग्रामीणों के द्वारा दादागिरी कर खदान के अंदर घुसकर कोयला चोरी किया जा रहा है उन्हें रोकने पर गार्ड्स के साथ मारपीट किया जाता है। कोयला चोरी पर अंकुश लगाने सरगुजा पुलिस अधीक्षक से चर्चा की गई उनके द्वारा कार्रवाई को लेकर आश्वासन दिया गया है। और स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है लेकिन ग्रामीण है कि मानने को तैयार नहीं है।उन्होंने साफ कहा कि यह जो बोरी की बोरी कोयला ईट भट्ठों पहुंच रहा है उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button