लखनपुर

महावृक्षारोपण अभियान का नगर अध्यक्ष की उपस्थिति में हरवाह पारा आंगन बाड़ी केन्द्र मे हुआ शुभारंभ

लखनपुर । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नया रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महा वृक्षारोपण अभियान 2024 का पूजा अर्चना का शुभारंभ किया। इसी तारीख में 12 जुलाई दिन शुक्रवार को लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 हरवा पारा आंगनबाड़ी केंद्र में मा वृक्षारोपण अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया साथ ही वार्ड वासियों व बच्चों को एक पेड़ मां के नाम और पेड़ की सुरक्षा को लेकर सपथ दिलाई गई। तथा लखनपुर विकासखंड के कुन्नी केवटा पारा आंगनबाड़ी केंद्र में जनपद सदस्य कृष्णा राठीया सेक्टर सुपरवाइजर की उपस्थिति में वृक्षारोपण करते हुए पेड़ लगाए जाने और सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रभारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी आषो तिर्की महिला सुपरवायजर पार्वती सिंह, कार्यकर्त्ता फिरोजा खातून, संजीदा खानम सहित आंगनबाड़ी सहायिका बच्चे और वॉर्ड वासी मौजुद रहे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नया रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महा वृक्षारोपण अभियान 2024 का पूजा अर्चना का शुभारंभ किया। इसी तारीख में 12 जुलाई दिन शुक्रवार को लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 हरवा पारा आंगनबाड़ी केंद्र में मा वृक्षारोपण अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया साथ ही वार्ड वासियों व बच्चों को एक पेड़ मां के नाम और पेड़ की सुरक्षा को लेकर सपथ दिलाई गई। तथा लखनपुर विकासखंड के कुन्नी केवटा पारा आंगनबाड़ी केंद्र में जनपद सदस्य कृष्णा राठीया सेक्टर सुपरवाइजर की उपस्थिति में वृक्षारोपण करते हुए पेड़ लगाए जाने और सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रभारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी आषो तिर्की महिला सुपरवायजर पार्वती सिंह, कार्यकर्त्ता फिरोजा खातून, संजीदा खानम सहित आंगनबाड़ी सहायिका बच्चे और वॉर्ड वासी मौजुद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button