लखनपुर: महतारी वंदन पर कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना पड़ेगी भारी.. सचिन पायलट ,बीजेपी से अधिक सीट जीतने का किया दावा

लखनपुर । कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने लखनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। तथा उन्होंने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा से ज्यादा सीटें कांग्रेस जीत रही है। इस बार भाजपा का जाना तय है। कांग्रेस पार्टी ने युवा महिलाओं किसानों महंगाई बेरोजगारी को केंद्रित कर अपनी योजना बनाई है। सरकार बनने के बाद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। बढ़ते महगाई को लेकर सालाना 1 लाख रूपए गरीब परिवारों को दिया जायेगा जिससे गरीब परिवार महंगाई से मुकाबला कर सके।कर्नाटक से आए के श्रीनिवासन और आदित्यायेश्वर शरण सिंह देव के द्वारा सभा को संबोधित किया ।सचिन पायलेट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के महतारी वंदन योजना का लाभ आधे हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा। देश की आधी आबादी के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महालक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए घोषणाएं की है। सरकार बनने के बाद गरीब परिवारो को 8333 रुपए प्रति माह और प्रतिवर्ष एक लाख रुपए दिया जाएगा। भाजपा के 10 साल के शासन से जनता ऊब चुकी है। भाजपा 10 साल में रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच दिखाने लायक नहीं रही है।जनता बदलाव चाह रही है। और बदलाव होकर रहेगा। साथी उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नरेगा कानून बनाकर लोगो को रोजगार दिया सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और कई कानून जनता के लिए बनाए गए।और जनता इस बार बदलाव चाहती है।





