बलरामपुर

श्मशान घाट में अंतिम संस्कार से पहले अर्थी पर से पुलिस ने उठवाया बुजुर्ग का शव

बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरना में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने की तैयारी पूरी हो चुकी थी शव को अर्थी पर रखकर शमशान घाट भी पहुंचा दिया गया लेकिन तभी अचानक शमशान घाट में पुलिस पहुंची और बुजुर्ग की मौत को संदेहास्पद बताते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जाया गया.

श्मशान घाट में अर्थी पर से उठवाया गया बुजुर्ग का शव

बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरना निवासी रामसुभक साहू उम्र 70 वर्ष को करीब 15 दिनों से बुखार आ रहा था जिसकी जानकारी जनपद सदस्य के साथ ही गांव के वार्ड पंच को गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा दी गई थी बुजुर्ग रामसुभक के बिमारी की जानकारी मिलने पर जनपद सदस्य एवं पंच के द्वारा रामसुभाग के घर जाकर देखा गया और बाहर इलाज करवाने की सलाह दी गई तुरंत जनपद सदस्य द्वारा रामसुभक के भतीजा देवचंद साहू को फोन किया गया और बाहर ले जा कर इलाज करवाने की सलाह दी गई थी.

परिजनों का कहना है कि सामान्य हुई मौत लेकिन पुलिस के मुताबिक मौत संदेहास्पद

17 सितंबर को एंबुलेंस द्वारा वाड्रफनगर हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया जिसके बाद 18 सितंबर को 70 वर्षीय बुजुर्ग रामसुभक राम को डॉक्टरों के द्वारा बलरामपुर रेफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल में अकेले होने की वजह से उन्हें घर ले आया गया जहां पर रात को लगभग रात्रि 11:00 बजे पर परिवार के द्वारा आसपास के लोगों को सूचना दी गई की मेरे चाचा का तबीयत खराब हो रहा है जिसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और गंगाजल तुलसी देने लगे इसके कुछ ही देर बाद उनकी मृत्यु हो गई.

अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस ने कराया बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम

सुबह समाज के रीति-रिवाज के अनुसार से उन्हें श्मशान घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया जहां पर मृतक के अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी हो चुकी थी तभी अचानक रघुनाथ नगर थाना से फोन करके बताया गया कि यह मामला संदिग्ध है पुलिस इंक्वायरी करने के बाद ही आप लोग शव का अंतिम संस्कार कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button